राजस्थान: भरतपुर में नदबई से शहर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर गांव रौनीजा के समीप ट्रैक्टर-टॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति के चलते घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इधर मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार रौनीजा निवासी विष्णु पुत्र सोनलाल और वीरू पुत्र हुकम सिंह एवं अलीपुर निवासी रोहिताश पुत्र बाबूलाल बाइक पर सवार थे। गांव रौनीजा के समीप बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी, जिससे विष्णु और रोहिताश की मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें :-
आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: चित्तूर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 45 घायल
वहीं वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारण तलशने में जुट गई है।