राजस्थान

वसुंधरा राजे : आम नागरिकों को हर हाल में मिले बेहतर सुविधा

vasu वसुंधरा राजे : आम नागरिकों को हर हाल में मिले बेहतर सुविधा

राजस्थान। जिले की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने पहुंची राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को कहा कि जनता की सारी परेशानियों का निस्तारण प्रौद्योगिकी के जरिए करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने जिले में आम जनता को सेवाएं देने के लिए नवीन तकनीकों का सहारा लेने पर जोर दिया। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए आज के समय में अनेक तरह की इलेक्ट्रानिक सेवाओं का विकास हो चुका है। जिसमें मोबाइल एवं वेब एप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

vasu

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इन प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश को आन्तरिक तौर पर भी सुंदर बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री राजे ने जिला कलक्टरों से कहा कि वे अपने काम में आईटीके जरिए विकास की नई राहें खोजें। आम जनता तक पहुंच के लिए इस तरह के सूचना माध्यमों को जोड़ने से उनकी मदद हो सकती है।उन्होंने अजमेर, चित्तौड़गढ और उदयपुर जिला प्रशासनों द्वारा सड़क सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में शुरू किए गए मोबाइल एप सहित विभिन्न जिलों में किए जा रहे सूचना प्रौद्योगिकी के नवीन आविष्कारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर हाल में आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत पहुंचाने में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी चाहे कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।

इसके साथ-साथ राजे ने कहा कि आम जनता को भी हमारे आस पास को सुरक्षित और साफ रखने में मदद करनी चाहिए। जरूरू है कि लोगों को इस बारे में जागरूक करें कि पाॅलीथिन का कम से कम इस्तेमाल करना हमारे लिए ही अच्छा है। इससे निकलने वाले विषैले रसायन काफी खतरनाक हैं जिससे कैंसर जैसे जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। सड़कों पर कचरे में फेंकी गई पॉलिथीन जानवरों के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

 

Related posts

राजस्थान: पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, पिता को मुखाग्नि देने पर किया समाज से बाहर

Ankit Tripathi

राजस्थान के श्रींगगानगर जिला में सबसे महंगा बिक रहा है पेट्रोल-डीजल

Neetu Rajbhar

राजस्थान:बाड़मेर में दुष्कर्म कर नाबालिग की हत्या के दोषियों को मिली फांसी की सजा

rituraj