Uncategorized

यूपी में राहुल की ‘खाट चौपाल’ आज से शुरु, मजदूर और दलित रहेगा अहम मुद्दा

देवरिया। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत कर रहें है और उनकी ये ‘खाट सभा’ यूपी के देवरिया से शुरु होकर दिल्ली तक चलेगी। बता दें कि उनका हेलीकॉप्टर रुद्रपुर तहसील के पचलड़ी गांव में बने हेलीपैड पर सुबह 10.30 बजे उतरेगा। करीब सवा छह घंटे के रोड शो और खाट चौपाल के जरिए किसानों से रूबरू होते हुए वह कुशीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम गोरखपुर में करेंगे।

Khat Choupal2 Khat Choupal1

Khat Choupal4 Khat Choupal3

राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की तैयारियों के लिए पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम जिले में एक हफ्ते से जमी है। इस यात्रा का मुख्य फोकस कर्ज माफी, फसल मुआवजा,मजदूर और दलित होंगे। ऐसे में 25000 हजार किलोमीटर की इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही कांग्रेस के युवराज रुद्रपुर (देवरिया) में भगवान शंकर से आशीर्वाद लेकर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राहुल प्रदेश के 225 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। पचलड़ी की दलित बस्ती से शुरू होने वाली किसान यात्रा देवरिया में चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। फिर कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती होते हुए फैजाबाद पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि राहुल के लिए यूपी का ये तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले वह 2007 और 2012 के चुनाव में प्रचार कर चुके है लेकिन इस बार चुनाव प्रचार पिछले चुनावों से काफी अलग है। राहुल ने ठीक वही रणनीति अपनाई है, जो सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव में अपनाई थी। सोनिया ने तत्कालीन वाजपेयी सरकार के खिलाफ पश्चिमी यूपी में किसान यात्रा कर किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया था। जिसके बाद उनकी सरकार बन गई थी।

Related posts

बाढ़ के कहर से सहम उठा बिहार, 25 लोगों की मौत, राहत का कार्य जारी

bharatkhabar

मणिपुर में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

Anuradha Singh

मछेरान में बवाल का मामला: 25 हजार का इनामी भाजपा कार्यकर्ता शाहिद भारती गिरफ्तार

bharatkhabar