नई दिल्ली। पंजाब में नशे तथा बिगड़े हालातों ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। राजनीतिक पार्टियों से लेकर महान हस्तियों तक चिंता जता रहे हैं। पंजाब में सुलगी आग पर हर कोई रोटियां सेंकने में लगा है। खबर है कि कांग्रेस 13 जून को जालंधर में नशों तथा इलाके में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर इस धरने का आयोजन करेगी। जिसका नेतृत्व खुद पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
जाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पार्टी के अन्य नेता भी धरने को संबोधित करने वाले है। धरने के प्रभारी राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि अमरेंद्र सिंह ने राहुल से धरने में शामिल होने का आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होने हामी भरी।
पार्टी के अनुसार राहुल गांधी लगातार पंजाब में बढ़ते नशों का मामला उठाते रहे हैं। इस धरने में राहुल द्वारा पंजाब में बढ़े नशों के मुद्दे को फिर से उभारा जाएगा जिसने पंजाब के नौजवानों का जीवन बर्बाद करके रख दिया है।