Breaking News featured Uncategorized देश

कांग्रेस पर मोदी का निशाना कहा- शर्म करो राहुल गांधी

modi copy कांग्रेस पर मोदी का निशाना कहा- शर्म करो राहुल गांधी

एजेंसी, बठिंडा। बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर उन्होंने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करने की कड़ी में रतलाम से सीधे हिमाचल प्रदेश से सोलन पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पर पित्रोदा के हुआ तो हुआ वाले बयान पर निशाना साधा है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज देश में वोटकटुआ पार्टी की हो गई है। इनको लगता है कि नामदार जो कहे वो ही सही है। ये अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते हैं। पर पूर्वजों पर जब सवाल पूछे जाते हैं तो कहते हैं- हुआ तो हुआ। कांग्रेस सरकार में हमारी सेना बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग करती रही। कांग्रेस 6 साल तक उनकी मांग को टालती रही।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने अपने दस साल के राज में, हर बड़े फैसले को टाला और जो फैसले लिए भी, वो इस तरह लिए कि देश को नुकसान उठाना पड़ गया। नामदारों का मिशन सिर्फ मोदी को हराना है लेकिन मोदी का मिशन भारत को जिताने का है, वो मोदी को हराने में लगे हैं, मोदी देश को जिताने में लगा है। जो खुद जमानता पर हैं वो अपके इस सेवक को अपनी डिक्शनरी से नई-नई गालियां दे रहे हैं।

Related posts

मकर संक्राति 2021- ये चीजें दान करने से सफल होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Hemant Jaiman

कोरोना के चलते लखनऊ के बाजार बंद, धीरे-धीरे ठप हो रहा शहर

Aditya Mishra

हरदोई: महाशिवरात्रि पर जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Neetu Rajbhar