Breaking News featured देश

राहुल गांधी बोले राफेल डील पर हुई चोरी, जांच हुई तो होगा स्पष्ट

rafale राहुल गांधी बोले राफेल डील पर हुई चोरी, जांच हुई तो होगा स्पष्ट

नई दिल्ली। राफेल का मुद्दा एक बार फिर उछल रहा है, राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो अपने बयान पर कायम हैं और यह सत्य बात है कि राफेल की डील में बेईमानी हुई है। उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी अपने स्टैंड पर कायम हूं कि राफेल डील में चोरी हुई है। हम मानते हैं कि राफेल डील में करप्शन हुआ है और इसकी जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस ने पहले ही सीवीसी से मांग की है कि राफेल डील की जांच की जाए।‘
नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है और वो ही तय करेगी कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी का अंदाज अलग नजर आया और वो बेधड़क सवालों का जवाब देते दिखे।

Related posts

घाना की आंतरिक सुरक्षा में सहयोग के लिए भारत की सराहना

bharatkhabar

चुनाव आयोग ने दी EVM पर सवाल उठाने वाली राजनीतिक पार्टियों को चुनौती

Rani Naqvi

डॉ. जितेंद्र सिंह ने COVID-19 को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली में जरूरतमंद परिवारों को बांटे 2200 से ज्यादा आवश्यक किट 

Rani Naqvi