मैसूर। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य का लगातार दौरा कर रहे हैं। शनिवार को राहुल गांधी मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने मोदी सराकर पर जमकर हमला बोला।
बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लोग रोजगार के लिए तरस रहे हैं। 15-20 लोगों को काफी पैसे दिए गए। वहीं राहुल ने आगे कहा कि जो करोड़ो रूपये लेकर नीरव मोदी भारत छोड़कर भागा है उससे बहुत लोगों को रोजगार मिल सकता था। साथ ही नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। लोगों को आर्थिक मदद नहीं मिल रही है।