featured देश

राम रहीम पर बोलीं राधे मां, ‘मैं सभी गुरू-संतों की इज्जत करती हूं’

ram rahi राम रहीम पर बोलीं राधे मां, 'मैं सभी गुरू-संतों की इज्जत करती हूं'

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर फैसला आने के बाद कई जगह हिंसा मची तो कई अन्य बाबाओं ने इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। इस बीच गुरमीत राम रहीम पर राधे मां का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि उनका घर पत्थर का है लेकिन जिनके घर कांच के हैं, अब उन्हें चोट लगी है। उनका कहना है वह राम रहीम पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगी और वह सभी का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा है कि वह ममता, करुणा में मां हैं।

ram rahi राम रहीम पर बोलीं राधे मां, 'मैं सभी गुरू-संतों की इज्जत करती हूं'
radhe maa comment on ram rahim

राधे मां के अनुसार ना ही वह संत और गुरू हैं, लेकिन वह सभी का सम्मान करना जानती हैं। वही अपने ऊपर विवाद पर बोलते हुए राधे मां ने कहा है कि उनके बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उन्हें संसार काफी प्यार करता है। उनके अनुसार उनके लिए शिव जी से बड़ा को भी नहीं है। वही राधे मां ने हिंसा में मारे गए लोगों के बारे में कहा है कि वह अपने में मस्त रहती हैं और यह सब कुछ जो भी हो रहा है वह ईश्वर की लीला है। उनका कहना है कि यह मोदी सरकार है और वह बहुत समझदार है। उनके अनुसार मोदी सरकार जो भी निर्णय लेगी वह सही होगा।

इस दौरान राधे मां हिंसा पर मारे गए लोगों के सवाल से बचती नजर आई, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ शिव से प्यार करती हैं और उन्हें अपना घर बचाना है। राधे मां का कहना है कि वह पीएम मोदी को भी एक संत की तरह देखती हैं। उनके अनुसार पीएम मोदी जो भी निर्णय लेंगे वह सही होगा। आपको बता दें कि शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई कोर्ट में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी पाया गया था। राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण का आरोप लगा है।

Related posts

Greece Train Accident: ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 घायल

Rahul

सीनियर एंकर को ‘महिला न्यूज एंकर’ की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

mahesh yadav

इस पहल के बाद अब जवानों के परिवार की कर सकेंगे ऑनलाइन मदद!

Rahul srivastava