Breaking News उत्तराखंड देश

जनता ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन, बताया सेनानियों का ‘शेर’

जनता ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन, बताया सेनानियों का ‘शेर’

हल्द्वानी। देहरादून मसूरी के पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा के निधन पर उनके चाहने वालों ने एक शोकसभा का आयोजन किया और उनके स्वर्ग सिधार जाने पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं ऊत्तराधिकारियों की सबसे बड़ी आवाज मौन हो गयी।

एक शोक सभा उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की नैनीताल—हल्द्वानी जिला कार्यालय में आयोजित की गई। सभा जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र पाण्डेय ने की। गोष्ठी में स्व. वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये गये। वक्ताओं ने बताया कि स्व. वर्मा के अथक प्रयासों से ही उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी ऊत्तराधिकारियो को आज सम्मान मिला है। गत दिनों देहरादून के हिमालयन अस्पताल में उनका देहांत हो गया था।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रांतीय संरक्षक, उत्तराखंड आंदोलनकारी, पूर्व विधायक एवं किसानों के सर्व प्रिय नेता अब पंचतत्वों में विलीन हो चुके हैं, लेकिन अपने कार्यों के लिए वह हमेशा याद किये जायेंगे। संगठन ने अपना एक संरक्षक व महान मार्ग दर्शक खो दिया है। जिससे संगठन को भारी क्षति पहुंची है। उनके द्वारा संगठन के प्रति किये गये कार्यों को याद रखना आज उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मौजूद प्रांतीय व जिला स्तर के सदस्यों व तमाम पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र पाण्डेय, ललित पंत, मयंक शर्मा, एचआर बहुगुणा, श्रीमती शोभा बिष्ट, दीपा पांडे, हेमा पंत, बीना बेलवाल, चंपा शर्मा, शशि गुप्ता, यमुना प्रसाद, सुरेश चंद्र पांडे, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

सुरक्षित भोंडसी जेल से रेप का आरोपी फरार, 7 दिन पहले ही लाया गया था जेल

Rani Naqvi

आप का विज्ञापन बजट मोदी के कपड़ों के खर्च से कम : केजरीवाल

bharatkhabar

आरके नगर उपचुनाव: हासन ने दिनाकरन की जीत पर उठाए सवाल, जीत को बताया ”दाग”

Breaking News