December 5, 2023 7:47 am
featured यूपी

राहुल के साथ तीसरी चुनावी परीक्षा के लिए रण में आज उतरेंगी प्रियंका गांधी

rahul priyanka gandhi राहुल के साथ तीसरी चुनावी परीक्षा के लिए रण में आज उतरेंगी प्रियंका गांधी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण 19 फरवरी को है और जहां पर 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। लेकिन पहले दो चरणों में नदारद दिखी प्रियंका गांधी आज पहली बार राहुल गांधी के साथ तीसरे चरण का चुनाव प्रचार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका दोपहर करीबन 3 बजे रायबरेली के इंटर कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगी और उसके बाद दूसरे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महराजगंज के बाबुरिया ग्राउंड जाएंगी। हालांकि रायबरेली में वोटिंग चौथे चरण यानि कि 23 फरवरी को होनी है।

rahul priyanka gandhi राहुल के साथ तीसरी चुनावी परीक्षा के लिए रण में आज उतरेंगी प्रियंका गांधी

भाई के साथ करेंगी प्रचार:-

वैसे तो प्रियंका की चुनावी सभा पहले होने थी लेकिन किसी वजह से इसको टाल दिया गया था। रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है लेकिन अभी तक उन्होंने इस चुनावी रण में एक भी जनसभा को संबोधित नहीं किया है। तो वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम शुमार है ऐसे में प्रियंका का यूपी विधानसभा 2017 में ये पहली जनसभा होगी।

priyanka rahul राहुल के साथ तीसरी चुनावी परीक्षा के लिए रण में आज उतरेंगी प्रियंका गांधी

बता दें कि साल 2014 के आम चुनाव में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ कई सभाएं की थी ऐसे में उनकी ये चुनावी सभा काफी अहम हो जाती है। यूपी के तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी को है जिसमें फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर के नाम शामिल हैं। जबकि चौथे चरण में 12 जिलों प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और राय बरेली की 53 सीटों पर होगी।

Related posts

कोरोना अपडेट : क्या भारत में टल गया तीसरी लहर का खतरा? बीते 24 घंटे में मात्र 8 हजार कोरोना केस आए सामने

Neetu Rajbhar

Sahaspur Gangrape से देवभूमि हुई शर्मसार: प्रीतम सिंह

Trinath Mishra

सभी पार्टियां ‘अच्छे निर्णय’ लेना चाहती हैं: मोदी

bharatkhabar