featured खेल देश

Prithvi Shaw Selfie Controversy: पृथ्वी शॉ सेल्फी कांड पर पुलिस ने की कार्रवाई, सपना गिल को किया गिरफ्तार

2556582 1 Prithvi Shaw Selfie Controversy: पृथ्वी शॉ सेल्फी कांड पर पुलिस ने की कार्रवाई, सपना गिल को किया गिरफ्तार

Prithvi Shaw Selfie Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर हुए हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :-

Youtube CEO Resign: यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी ने दिया इस्तीफा, नील मोहन संभालेंगे पदभार

रिपोर्ट के मुताबिक ओशिवारा पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई लेते हुए गिरफ्तारी की है। पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि सपना गिल और उनके साथियों ने पृथ्वी पर अटैक किया।

ये है मामला
सपना और उनके साथियों ने एक पार्टी के दौरान पृथ्वी से सेल्फी की मांग की थी। पृथ्वी ने पहली बार सेल्फी दे दी। लेकिन दूसरी बार मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान पृथ्वी की गाड़ी तोड़ दी गई। पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया है।

Related posts

Aaj Ka Panchang: जानिए 25 जुलाई 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

सुनील भराला को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर आया फोन

Nitin Gupta

तीन सदस्यीय समिति करेगी अयोध्या भूमि विवाद मामले की मध्यस्थता: सुप्रीम कोर्ट

bharatkhabar