featured धर्म

17 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 17 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 17 फरवरी 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आप अपने व्यवहार से दूसरों को मन जीत लेंगे। किसी नए बिजनेस में पैसा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंचने के योग बन रहे हैं। परिजनों से बिना वजह न उलझें।

वृषभ
आप अपने व्यापार को थोड़ा संभलकर रहें। वजन को लेकर सावधान रहें। कुछ भी मीठा या घी-तेल खाने से बचें। लंबे समय बाद आज का दिन आपके लिए सुकून और राहत लेकर आएगा।

मिथुन
दिनभर भागदौड़ में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य का मोर्चा थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपके दिमाग की शांति छीन लेगा। काम की अधिकता को जीवन न मानें वरन जीवन का भी आनंद उठाना सीखें।

कर्क
अपनी खुशियां और गम दूसरों के साथ बांटना सीखें। कोर्ट में लंबे समय से पेंडिंग केसों में तेजी आएगी। विवाह की दृष्टि से समय विपरीत रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह
निराशाजनक विचार रख कर आप आगे नहीं बढ़ सकते। पॉजिटिव एटीट्यूड रखें। हर चीज के उजले पक्ष को देखना सीखें। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

कन्या
स्वास्थ्य के हिसाब से समय ठीक नहीं है। खाने का सही से ध्यान रखें। अनजान लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा जो निकट भविष्य में लाभ दिला सकता है। वर्कलोड को खुद पर हावी न होने दें।

तुला
अपने क्रिएटिव माइंड का प्रयोग करें। अपने से बड़ों का अवहेलना न करें। विवाह को एक समझौता न समझें। पार्टनर के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनाने का प्रयास करें।

वृश्चिक
किसी को दिया हुआ कर्जा वापिस मिलेगा। किसी नए झंझट में उलझने से बचें। किसी लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। आपका आज का दिन साफ-सफाई में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेना सीखें।

धनु
बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सचेत रहे। अपनी समस्याओं को परिवार के साथ शेयर करेंने से कोई हल निकलेगा। परिवार में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।

मकर
दोस्तों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। दोस्त आपसे पैसा उधार मांग सकते हैं। मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवन में कोई नया अजूबा देखने को मिल सकता है।

कुंभ
आज अच्छा दिन होगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्तित्व से मिलना होगा। किसी करीबी से झगड़ा होगा। आज किसी कार्य में सफलता उत्साह बढ़ाएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की लालसा बढ़ेगी।

मीन
किसी गलत निर्णय के चलते आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अपने अधिकारियों से उलझने से जॉब के लिए खतरा हो सकता है। आपको धन लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास अच्छे रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 17 फरवरी 2023 शुक्रवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी 11:36 PM तक उसके बाद त्रयोदशी है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-सिद्धि, करण -कौलव,तैतिल और गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 17 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- द्वादशी 11:36 PM तक उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र-पूर्वाषाढा 08:28 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा
  • करण-कौलव,तैतिल और गर
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–सिद्धि
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:03AM
  • सूर्यास्त–6:19 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-4:21 AM,17 फरवरी
  • चन्द्रास्त-3:06 PM ,17 फरवरी
  • राहु काल – 11:16 AM से 12:41 PM तक

Related posts

अक्टूबर महीने से फिर शुरू होगा भारत वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम, डब्ल्यूएचओ ने कहा शुक्रिया

Kalpana Chauhan

शिक्षा मंत्री निशंक ने वित्त मंत्री की प्रशंसा, बोले- बजट 2021 शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला

Aman Sharma

हरितालिका तीज सोमवार को, ये होगा शुभ मुहूर्त और जानें खास बातें

Trinath Mishra