Breaking News featured देश यूपी

राजनाथ सिंह ने जमकर की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, बताया खुद से बेहतर सीएम

0b6999bd b30a 41f4 b62f dd1fecf8b99f राजनाथ सिंह ने जमकर की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, बताया खुद से बेहतर सीएम

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम को एवन बताते हुए रक्षामंत्री ने उन्हें खुद से बेहतर मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इसी के साथ राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। बता दें कि राजनाथ सिंह अक्टूबर 2000 से मार्च 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। दरअसल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि उनका काम एवन है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी तुलना किसी दूसरे मुख्यमंत्री से नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ”जहां तक मेरी बात है, हां वो मुझसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। योगी समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। उनका पूरा कार्यकाल सामाज कल्याण को समर्पित रहा है।

 

राजनाथ सिंह का योगी की तारीफ में बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष मुख्यमंत्री के कामकाज को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। विशेष तौर पर समाजवादी पर्टी प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। पिछले साल अगस्त में एक रेटिंग एजें के सर्वे में योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री के तौर पर उभरे थे। अगस्त के सर्वे में 24 फीसदी वोट के साथ वे लगातार तीसरी बार बेस्ट सीएम चुने गए। इस सल जनवरी में हुए सर्वे में उन्हें सबसे ज्यादा कुशल सीएम चुना गया।

Related posts

चाइना को आइना दिखाएगा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय

Rani Naqvi

मनोज तिवारी, विजय गोयल मोदी कैबिनेट रह गए वंचित, जानें क्या थी वजह

bharatkhabar

Congress President Election: 17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, CWC बैठक में की घोषणा

Rahul