featured यूपी राज्य

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारियों की रफ्तार

navbharat times 12 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारियों की रफ्तार

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से को जाना। सलमान खुर्शीद के इस दौरे का मकसद 2022 के चुनावी मेनिफेस्टो में आम जनता के मुद्दों को शामिल करना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम जनता के बीच इसलिए जा रहे हैं।

Capture 8 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारियों की रफ्तार

जिससे उनकी समस्याओं को हम अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल कर सकें। हमारी सरकार आने पर हम उन समस्याओं का निराकरण करेंगे। वही एक सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार का काम होता है कि जब चुनौतियां सामने हो तो उसका डटकर सामना करें। लेकिन वर्तमान कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिस समय समाज को और समाज के साधारण व्यक्ति को सरकार की जरूरत थी उस समय सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही बेगुनाह लोगों की जानें गई।

29 07 2021 election commission of india 21874536 1307322 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारियों की रफ्तार

आज सरकार विदेशों में बेहतर प्रबंधन का ढिंढोरा पीट रही है। अगर सरकार के दावे सही हैं तो उसे यह बताना चाहिए कि गंगा में कितनी लाशें बढ़ाई गई और मां गंगा के साथ इतना अन्याय क्यों। वहीं बीजेपी सरकार के रामराज के दावे पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम उस रामराज की परिकल्पना करते हैं और विश्वास करते हैं जहां मानवता की रक्षा की जाए। जहां मानवता इंसानियत हो। हम मानवतावादी रामराज में विश्वास करते हैं। समाज को बांटने की नफरत की राजनीति करने वालों का रामराज अलग है हम उस में विश्वास नहीं करते। सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो महिलाओं और दलितों को सम्मान दिलाने और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष कानून बनाएंगे।

Related posts

देहरादून में 120 पुलिसकर्मियों को डेंगू, जागरूकता फैलाने के लिए गठित की गयीं 100 टीमें

bharatkhabar

गुजरात चुनवा: दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान खत्म, 14 को वोटिंग और 18 को नतीजे

Rani Naqvi

गांधी नगर में कपड़े के गोदाम में लगी आग, फायरब्रिगेड जुटी काबू पाने में

bharatkhabar