Breaking News featured देश

नोएडा मोड़ पर किसान और पुलिस के बीच टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोल, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

WhatsApp Image 2021 01 26 at 11.47.46 AM नोएडा मोड़ पर किसान और पुलिस के बीच टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोल, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है लेकिन किसान रिंग रोड पर जाने की मांग कर रहे है। कई जगह किसानों ने पुलिस के बैरिकेटिंग तोड़े तो कई जगह पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया और किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है दिल्ली के राजपथ के साथ- साथ आज हर किसी की निगाहें दिल्ली की सीमाओं पर भी टिकी हैं। कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और तमाम और व्यवस्थाओं को करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत दी है। इसी के साथ आपको बतादें कि सिंद्धु बाॅर्डर से किसानों की टैक्टर परेड शुरु हुई नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच फिर टकराव हो गया। किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है। किसानों ने बैरिकेड्स को तोड़कर फेंक दिया है। किसानों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह भिड़ंत हुई है। अभी भिड़ंत के बाद किसानों को उनके रूट पर जाने के लिए कह दिया गया है।

WhatsApp Image 2021 01 26 at 11.47.46 AM 1 नोएडा मोड़ पर किसान और पुलिस के बीच टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोल, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। दरअसल, अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। किसानों को वहां से खदेड़ा गया है।

 

WhatsApp Image 2021 01 26 at 11.47.46 AM 2 नोएडा मोड़ पर किसान और पुलिस के बीच टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोल, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच फिर टकराव हुआ है। किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है। किसानों ने बैरिकेड्स को तोड़कर फेंक दिया है। किसानों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह भिड़ंत हुई है। अभी भिड़ंत के बाद किसानों को उनके रूट पर जाने के लिए कह दिया गया है।

Related posts

जैसलमेर से पाक जासूस गिरफ्तार, 35 किलो आरडीएक्स पहुंचाया भारत

bharatkhabar

टोक्यो पैरालिंपिंक में भारत के पैरा- एथलीट निषाद कुमार ने जीता सिल्वर रजत पदक

Rani Naqvi

Rahul srivastava