featured दुनिया

PM Narendra Modi in Japan: टोक्यो पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे

FTaE5zzUcAEuo1g PM Narendra Modi in Japan: टोक्यो पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे

PM Narendra Modi in Japan: टोक्यो में एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे होटल न्यू ओतानी पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया। इस दौरान जयश्रीराम और मोदी मोदी के नारे भी लगे। तो वहीं पीएम मोदी ने बच्चों से भी बात की।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: 23 मई 2022 का पंचांग, जानिए सोमवार का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में उतरा पीएम मोदी का विमान
बता दें कि भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर पीएम मोदी का विमान टोक्यो में उतरा। पीएम क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करने टोक्यो के दौरे पर पहुंचे हैं। दो दिनों के दौरे में पीएम अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से बात करेंगे।

दो दिनों के दौरे में मोदी तीन बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। ये तीन बड़े देश तीन महादेशों की नुमाइंदगी करते हैं एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया।

दो दिनों में पीएम मोदी का व्यस्त कार्यक्रम है। जिसकी शुरुआत सुबह साढ़े 10.30 बजे से ही हो जाएगी। सॉफ्टबैंक ग्रुप और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा व्यापार जगत के कई दिग्गजों के साथ मुलाकात तय है.। इसके बाद का पीएम मोदी का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार का है-

दोपहर- 1.45 बजे
इंडो-पेसिफिक इकनॉमिक पार्टनरशिप की शुरुआत

दोपहर- 2.45 बजे
जापानी कारोबारी जगत के साथ गोलमेज सम्मेलन

शाम- 4 बजे
इम्पीरियल होटल में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात

बता दें कि क्वाड मंच के भविष्य और उसके असरदार बनने के लिहाज से भी टोक्यो की बैठक को अहम माना जा रहा है।

Related posts

श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने लिखा हमने दिया पद्मश्री, लोगों ने लिया आड़े हाथ

Vijay Shrer

केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन जारी, आंदोलन ने पकड़ा तूल

Aman Sharma

सोमवार को एक बार फिर गुजरात में नजर आएंगे पीएम मोदी

Rani Naqvi