जालौन। चौथे चरण के मतदान में जनता को संबोधित करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक और पीएम मोदी ने जालौन में जनसभा को संबोधित किया। जौलान में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा। साथ ही सपा सरकार पर काम ना करने का आरोप लगाया।
मोदी के संबोधन की खास बातें
-उत्तर प्रदेश में गरीबी अपने पैर जमा कर बैठ गयी है और ये भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से हुआ है।
-तीन चरण के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय हो गया है।
-SCAM’ की जब मैंने बात की तो हड़कंप मच गया। सपा, बसपा और कांग्रेस ‘SCAM’ का मतलब सेवा बता रहे हैं
-70 साल के बाद भी सपा-बसपा आपको पीने का पानी तक नहीं दे पाए।
-बुंदेलखंड के लोग खुद मुल्यांकन करें कि क्या उनके साथ न्याय हुआ है।
-ये चुनाव किस की सरकार बने और न बने तक सीमित नहीं है, बुन्देलखण्ड के लिए ये एक बहुत बड़ा फैसला है।
-आपने राज्य में ऐसी सरकार बनवाई हैं जिन्होंने आपको तबाह करके रखा है। सपा हो बसपा हो या कांग्रेस हो… सब एक सिक्के के पहलु है।
-भाजपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाया जाएगा।
-अब तो BSP का नाम बदल गया है, ‘बहन जी संपत्ति पार्टी’
-बहनजी ने कहा नोटबंदी पर सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की। सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी?