featured देश राज्य

पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री ने शाह को बताया ‘‘आज का चाणक्य’’

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज 54 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। शाह आज 54 वर्ष के हो गए।

pm modi 8 पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री ने शाह को बताया ‘‘आज का चाणक्य’’

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है।’’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की। अमित शाह को चुनावी बाजी पलटने में महारत हासिल है। इसी कारण बीजेपी का अध्यक्ष बनते समय उन्हें ‘आधुनिक चाणक्य’ भी बताया गया।

केंद्रीय मंत्री नाइक ने शाह को ‘‘आज का चाणक्य’’ बताया

केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उन्हें ‘‘आज का चाणक्य’’ बताया। उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद नाइक ने शाह को ट्विटर पर शुभकामना दी। शाह आज 54 साल के हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधान सेवक के विजय रथ का सफल नेतृत्व करने वाले आज के चाणक्य अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामना।’’ नाइक ने कहा कि विचारधारा के प्रति शाह की प्रतिबद्धता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

Related posts

अगरतला हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

bharatkhabar

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने MP में शुरू की कृषक समुदायों में बदलाव की प्रक्रिया

Trinath Mishra

गाजियाबादः शादी से एक दिन पहले चल रही बैचलर पार्टी में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत

Shailendra Singh