नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौषन करने वाली पहली महिला बन गईं हैं पीवी सिन्धु। चैम्पियनशिप में उन्होंने नोजोमी ओकुहारा को मात देकर भारत का नाम पूरे विश्व में रौशसन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी की भारत के किसी खिलाड़ी ने अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं की है।
फाइनल मैंच में सिन्धु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। विश्व रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधु ने ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-7, 21-7 से पराजित किया। यह मुकाबला 37 मिनट तक चला। इस जीत के साथ ही सिंधु ने ओकुहारा से खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 9-7 का कर लिया है।