featured देश शख्सियत

Paytm CEO: 27 की उम्र में कमाते थे महज 10,000, आज है अरबों के मालिक

Vijay Shah Paytm CEO: 27 की उम्र में कमाते थे महज 10,000, आज है अरबों के मालिक

Paytm CEO || 27 की उम्र में महज ₹10000 कमाने वाले विजय शेखर शर्मा आज अरबों के मालिक बन गए है। विजय शेखर शर्मा सफलता की यह कहानी काफी दिलचस्प है। हालांकि शेखर शर्मा को अपने इस सफर को तय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आखिरकार उन्हें सफलता हासिल हुई और आज वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। 

Paytm CEO विजय शेखर शर्मा ने बताया है कि उनकी सैलरी को देखकर उनकी शादी में भी काफी मुश्किलें आई। उन्होंने बताया कि 2004-5 में उनके पिता ने उन्हें अपनी कंपनी बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि कंपनी बंद कर दो और कोई ₹30000 महीने भी देता है तो नौकरी कर लो।

आपको बता दें विजय शेखर शर्मा ने 2010 में पेटीएम (Paytm) की स्थापना की। जिसका आईपीओ ढाई अरब डॉलर पर खुला।

विजय शेखर शर्मा पेशे से एक इंजीनियर है। जो 2004 में अपनी छोटी सी कंपनी के जरिए मोबाइल कॉन्टेंट बेचा करते थे। और ऐसा करके वह महीने में महज ₹10000 कमा पाते थे। लेकिन अब विजय शेखर शर्मा 2.5 खरब डॉलर की कंपनी के मालिक हैं।

हालांकि विजय शेखर शर्मा को हजारों से खरबों तक का सफर तय करने में करीब 16 वर्षों का समय लगा। और अब विजय शेखर शर्मा की आयु 43 वर्ष है। शेखर कंपनी Paytm में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 2.5 अरब डॉलर की कमाई की है। फाइनेंस-टेक कंपनी पेटीएम (Paytm) आज भारत की सबसे मशहूर कंपनियों में से एक है। इस सफलता के साथ विजय शेखर शर्मा उद्योगपतियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। 

विजय शेखर शर्मा की निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। उनके पिता स्कूल में एक टीचर और माता गृहणी थी। 

शेखर शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ से ही थी इसके बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर की डिग्री हासिल की। 

विजय शेखर शर्मा 1997 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते वक्त indiasite.net नाम की वेबसाइट बनाई जिसे बाद में लाखों रुपए में बेच दिया। इसके बाद उन्होंने 2000 में one97 communication ltd स्थापना की जिसके जरिए क्रिकेट मैच के स्कोर, जोक्स, रिंगटोन परीक्षाओं के रिजल्ट जैसी खबरों को की जानकारी दी जाती थी।

और आज उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में रहने वाले विजय शेखर शर्मा भारत के सबसे कम उम्र में अरबपति व्यक्ति बन गए है। 

विजय शेखर शर्मा ने अपने परिवार के एक किस्से को साझा करते हुए बताया कि बहुत समय तक उनके माता-पिता को नहीं पता था कि उनका बेटा क्या करता है। वह बताते हैं कि मेरी मां को मेरी संपत्ति के बारे में हिंदी के एक अखबार में पढ़कर पता चला। तब उन्होंने मुझसे पूछा क्या सच में तेरे पास इतना पैसा है। 

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुँचे अमित शाह

Shailendra Singh

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, लश्कर आतंकी इश्फाक पड्डेर ढेर

Pradeep sharma

भारत और मॉरीशस के वित्त मंत्रियों ने की मुलाकात

Rahul srivastava