Patiala Violence: पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने शनिवार को कहा था कि बरजिंदर सिंह परवाना की पहचान मुख्य आरोपी और शुक्रवार की घटना के मास्टरमाइंड के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें :-
Chhattisgarh: युवक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर हुई झड़प में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया और घटना के पीछे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजपुरा निवासी की पहचान की थी।
पुलिस ने दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में पहचाने गए दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया था।