आगराः गुरुवार को समाजवादी पार्टी हाई कमान के आह्वान पर पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोद प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान आगरा में प्रदर्शन के दौरान सपा समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
Pakistan Zindabaad slogans in a rally of Samajwadi Party workers in Agra. pic.twitter.com/bvpyhRBmqv
— Pawan Khajuria (@KhajuriaPawan) July 16, 2021
कार्यकर्ताओं के नारेबाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद हिंदू संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मसले पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि नारे लगाने वाले लोग बाहरी थे। वे पार्टी के नहीं है।
Samajwadi Party workers raised slogans of “Pakistan Zindabad” In Agra.
In 2012, UP CM Akhilesh wanted to withdraw cases aginst 2 accused in Varanasi serial blasts, which claimed 25 livesWhy so much love for terrorists and Pakistan @yadavakhilesh ??pic.twitter.com/wSOc7FeHli
— Pooja Singh 🇮🇳 (@ThePoojaSingh1) July 15, 2021
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी तुरंत सक्रिय हुआ और युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता प्रदेश के माहौल का खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
गौरतलब है कि आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाना है। वहीं, सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केके भारद्वाज का कहना है कि पार्टी के महानगर अध्यक्ष के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर साबित कर दिया है कि सपाई देशद्रोही मानसिकता रखते हैं।
सपा नेता ने दी सफाई
सपा नेता वाजिद निसार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि हमारी भीड़ में कौन घुस आया, इसकी जानकारी हमें नहीं है। हम इसके बारे में पता लगा रहे हैं। वाजिद ने कहा कि कोई हिंदू संगठन का कार्यकर्ता घुस आया था, जिसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ किया दिया।