featured उत्तराखंड देश राज्य

हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जारी किया संदेश

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा,मसूरी गोली कांड के शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश जारी किया। उन्होने अपने इस जारी संदेश के माध्यम से कहा कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है। साथ ही आगे मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत (फाइल फोटो)
त्रिवेन्द्र सिंह रावत (फाइल फोटो)

हिमालय का संरक्षण अत्यन्त आवश्यक

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से यह भी कहा कि हमारी संस्कृति भी हिमालय से प्रभावित है। मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह हमारा हिमालय एक प्रकार से पवित्रता का भी प्रतीक है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है।

गंगा की परिकल्पना हिमालय के बिना असंभव

साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गंगा की परिकल्पना बिना हिमालय के नहीं हो सकती है। हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोता है। गंगा एवं यमुना के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था से भी यह स्पष्ट दिखाई देता है। हमारा राज्य हिमालयी क्षेत्र का नवीनतम राज्य है।

उत्तराखंड के लिए हिमालय को बताया वरदान

हिमालय उत्तराखण्ड के लिए एक वरदान है। उत्तराखण्ड में आस्था के प्रतीक चारधाम तो स्थित है ही साथ ही इसकी मनोरम वादियां और प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन एवं आर्थिक विकास के लिए अपार संभावनाएं उपलब्ध कराते है। हमें अधिकांश खाद्यान्न व पानी की आपूर्ति हिमालय से ही प्राप्त होती है। उन्होंने हिमालय के संरक्षण के लिये जन सहभागिता की भी जरूरत बतायी।

Related posts

जोधपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पक्षी से टकराया जेट एयरवेज

Rani Naqvi

राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने नाम किए तय, संजय, एनडी, सुशील के नाम पर मौहर

Breaking News

न्यूजीलैंड ने की जलवायु आपातकाल की घोषणा, 2025 तक कार्बन उत्सर्जन तटस्थ करने का किया वादा

Hemant Jaiman