मनोरंजन

नीता का आईओसी की सदस्य बनने पर गर्व है : प्रियंका

Priyanka नीता का आईओसी की सदस्य बनने पर गर्व है : प्रियंका

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी का अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुने जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। नीता आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य हैं। प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी खुशी जताते हुए लिखा, “आप पर बहुत गर्व है नीता। आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य। भारतीय खेल जगत को आप जैसे समर्थकों की जरूरत है। महिला शक्ति।”

Priyanka

आईओसी ने गुरुवार को अपनी घोषणा में कहा था कि भारत की तरफ से इकलौती व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 साल की उम्र तक आईओसी की सदस्य रहेंगी। नीता को जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रियो डी जेनेरियो में हुए आईओसी के 129वें सत्र में उन्हें सदस्य के तौर पर चुना गया।

 

Related posts

कोई भी रचनात्मक व्यक्ति अपने विचारों को अपनी कला के माध्यम से व्यक्त कर सकता है: सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

देसी कहानी पर आधारित फिल्म सुई धागा लोगों को आ रही है रास, क्या है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-जाने

mohini kushwaha

जानिए क्यों सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ानी पढ़ी सलमान खान की सुरक्षा

Rahul