featured बिज़नेस साइन्स-टेक्नोलॉजी

राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं नए नाम, जानिए क्या है सबसे आसान तरीका

ration card राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं नए नाम, जानिए क्या है सबसे आसान तरीका

राशन कार्ड के जरिए देशभर में गरीब परिवार को सब्सिडी आधारित राशन उपलब्ध कराया जाता है। राशन कार्ड राज्य सरकार की ओर से बनता है। अब इसे आधार कार्ड से जुड़ गया है। जिससे परिवार का कोई भी सदस्य अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है। वही कोरोना काल की वजह से केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से राशन की सुविधा प्राप्त कर सकता है। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब लोगों को काफी सुविधाएं प्रदान की जाती है। लेकिन लोगों को अक्सर राशन कार्ड अपडेट कराने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और यदि आप भी समस्या से परेशान है और अपने राशन कार्ड में परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं आप यह मुमकिन है।

राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम को जोड़ने के लिए अपनाएं ये तरीका

  • राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको ऐड न्यू मेंबर का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उसे क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको अपने परिवार की डिटेल्स को अपडेट करना है।
  • फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट की एक सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी है।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
  • आप फॉर्म को पोर्टल से ट्रैक कर सकते हैं।
  • डॉक्यूमेंट और फॉर्म का वेरिफिकेशन होगा।
  • फॉर्म स्वीकार होने के बाद आपके पास बाय-पोस्ट नया राशन कार्ड आपके घर आ जाएगा। 
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बिजली बिल 
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी 
  • गैस कनेक्शन की जानकारी

Related posts

ममता को झटका, तृणमूल सांसद चिट फंड घोटाले में गिरफ्तार

Rahul srivastava

बढ़ेंगी केजरीवाल की मुसीबतें, निजी सचिव से एसीबी कर रही है पूछताछ

kumari ashu

5वें आयुर्वेद दिवस पर देश को मिलेंगे दो आयुर्वेद संस्थान, जानें इनके बारे में

Trinath Mishra