Breaking News featured देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब

नए वर्ष के अवसर पर सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप ने नई प्राइवेसी पालिसी जारी की थी, जो 5 फरवरी से लागू होना था। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यानी व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पालिसी उसके लिए परेशानी का सबब बनते दिखाई दे रही है।

आपको बताते चलें कि, व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद लाखों लोगों ने व्हाट्सएप से दूरी बना ली थी। लोग अन्य विकल्प की तलाश करने लगे थे। नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। इसी कड़ी में आज हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी किया है।

WhatsApp Image 2021 02 15 at 5.53.09 PM व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब

वहीं याचिकाकर्ता की तरफ से श्याम दीवान ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, केंद्र सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। इसी मामले में केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस भी भेजा है। व्हाट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी लाने के लिए 5 फरवरी का दिन डिसाइड किया था। बाद में इसकी तारीख बढ़ा कर 14 मई कर दी गई थी। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत और यूरोप के लिए अलग-अलग है।

नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में व्हाट्सएप को नोटिस भेजा। इस नोटिस में फेसबुक और व्हाट्सएप से जवाब मांग रहा है। साथ ही मामले में अगली सुनवाई चार हफ्तों के बाद होनी हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दी कई सौगातें

Pradeep sharma

भाजपा ने बनाया रिकार्ड मुस्लिमों को दिये टिकट: मालेंगाव चुनाव

Srishti vishwakarma

अभिताभ बच्चन को दिया जाएगा दादा साहाब फाल्के अवॉर्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

Rani Naqvi