वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस और CIA का यह जॉइंट ऑपरेशन था। जानकारी के अनुसार पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर से ही गिरफ्तार किया गया है। भागते वक्त होशियारपुर से ही अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत एक-दूसरे से अलग हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार पपलप्रीत सिंह सरेंडर करने की तैयारी में था। वह अमृतसर अपने गांव में आकर सरेंडर करना चाहता था। इसी लिए आज पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव भी अमृतसर आए थे। लेकिन अंतिम समय में पपलप्रीत सिंह होशियारपुर में होने की सूचना मिली। जिसके बाद CIA और पंजाब पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन प्लान किया गया।
अमृतपाल सिंह लगभग 23 दिनों से फरार है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस दौरान 5 राज्यों के 150 बस स्टैंडों और 300 डेरों पर सर्च अभियान चलाया।