featured देश

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46% बारिश ज्यादा, अलर्ट जारी

heavy rain उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46% बारिश ज्यादा, अलर्ट जारी

 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हुई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 4 दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़े

Rajasthan News: जैसलमेर में आकाशीय बिजली गिरने से 86 जानवरों की मौत, पशुपालक सुरक्षित

 

 

 

मौसम विभाग के अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में मंगलवार रात जोरदार बारिश हुई। मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों, बाजारों और सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है।

180352 rainweb 1 उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46% बारिश ज्यादा, अलर्ट जारी

महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंसने की तीन घटनाएं हुई हैं। महाबलेश्वर-पोलादपुर सड़क घंटों बंद रहा। इसके अलावा विक्रोली के सूर्यनगर इलाके में एक पहाड़ का मलबा घर पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई हताहत नहीं हुआ है।दो दिन पहले हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में लैंडस्लाइड की दो घटनाएं हुईं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा। इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला।

Related posts

अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर बांग्लादेश सरकार बनाने जा रही ये सख्त कानून

Rani Naqvi

तूफान पीड़ितों को लेकर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम बोले- पीड़ितों के जख्म पर न छिड़कें नमक

rituraj

पर्यावरण राज्य मंत्री ने वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा में बच्चों से अग्रणी भूमिका निभाने अपील की

mahesh yadav