featured देश

मुंबई: 20 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 5-5 लाख का मुआवजा देगी राज्य सरकार

quint hindi 2022 01 20318b69 6ad0 437a 9b14 42ea002f5e35 WhatsApp Image 2022 01 22 at 10 09 55 AM मुंबई: 20 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 5-5 लाख का मुआवजा देगी राज्य सरकार

मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लगने से कई लोग झुलस गए। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुंबई : अस्पताल के पास स्थित 20 मंजिला इमारत में आग, 6 झुलसे - Maharashtra  fire broke out in 20 storeys Kamala building near Mumbai Bhatia hospital in  Tardeo ntc - AajTak

20 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत

मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लगने से कई लोग झुलस गए। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी थी। हादसे में 28 लोग जख्मी हुए हैं। सभी को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इमारत में फायर सिस्टम था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा देगी सरकार

बीएमसी की ओर से जानकारी दी गई की आग में झुलसने से 7 लोग की मौत हो गई है। दमकल की 13 गाड़ियां और 5 एंबुलेंस  मौके पर मौजूद है। वहीं, घायलों के इलाज का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक आग सुबह 7:30 बजे कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल में लगी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Related posts

डिजिटल युग में न्यायिक प्रक्रिया दबाव में: SC न्यायाधीश जस्टिस ए.के.सीकरी

Rani Naqvi

कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए सीओ, अब होगी सख्त कार्रवाई

Shailendra Singh

PM Modi Uttarakhand Visit: 21 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Nitin Gupta