featured देश

Good Friday 2023: यहां जाने गुड फ्राइडे का इतिहास, ईसा मसीह ने दिया था ये संदेश

canva gray and brown simple good friday instagram post UJ2MzY0vitA Good Friday 2023: यहां जाने गुड फ्राइडे का इतिहास, ईसा मसीह ने दिया था ये संदेश

ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे का त्यौहार मनाते हैं। गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को है। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद जब सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था।

यह भी पढ़े

IPL 2023 LSG vs SRH: जानिए कब, कहां और कैसे देखें सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच

ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।

 

बाईबल के अनुसार मानव जाति के कल्याण के लिए इस दिन ईसासियों के प्रभू और प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह ने बलिदान दे दिया था। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर सूली पर चढ़ा दिया, उस दिन शुक्रवार था। ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में यह भी बताया गया है कि लगभग 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था और फिर उन्हें लटकाया गया था। जब यह सब कुछ हो रहा तो आखिर के 3 घंटे पूरे राज्य में अंधेरा छा गया और यीशु मसीह के प्राण त्यागने के बाद कब्रे टूटने लगी थी। कुछ मान्यताओं के अनुसार सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवत हो गए थे, उस दिन रविवार था। ऐसे में पूरी दुनिया में उसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।

Related posts

अब भारतीय सेना इसरो के 13 सैटेलाइट से रखेगी दुश्मनों पर नजर

Pradeep sharma

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मोस्ट वांटेड राजेश भारती गैंग के बीच मुठभेड, 4की मौत

mohini kushwaha

बनारस में मोदी का रोड शो हुआ खत्म, थोड़ी देर में करेंगे चुनावी जनसभा

kumari ashu