प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंचे हैं। वे यहां के सिविल अस्पताल में घायलों से मिले। इससे पहले वे घटना वाली जगह पर पहुंचे और मच्छू नदी पर टूटे ब्रिज का मुआयना किया।
ये भी पढ़ें
Pune Hotel Fire: पुणे के मशहूर होटल की चौथी मंजिल में लगी आग
आपको बता दें कि मोरबी में 30 अक्टूबर की शाम हुए पुल हादसे में अब तक 135 शव बरामद हुए हैं। अस्पताल परिसर में उन्होंने राहत और बचाव कार्य में लगी सेना, NDRF, SDRF की टीमों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को नेवी और NDRF की टीमों ने एक बार फिर मच्छू नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी है। गुजरात में बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
वहीं, पीएम के इस दौरे पर कांग्रेस ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करके लिखा, “PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उसके लिए अस्पताल का रंग रोगन इत्यादि युद्ध स्तर पर हो रहा है।
PM मोदी कल मोरबी के सिविल अस्पताल जाएँगे – उसके लिए अस्पताल का रंग रोगन इत्यादि युद्ध स्तर पर हो रहा है
चमचमाती दिवारें और नई टाईलों से सुसज्जित अस्पताल में घायल शायद बेहतर महसूस करें – यही उम्मीद होगी
मोरबी त्रासदी में क़रीब 200 लोगों की मौत की खबर है #Morbi pic.twitter.com/joSjpCYnUU
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 31, 2022
चमचमाती दीवारें और नई टाइल्स से सुसज्जित अस्पताल में घायल शायद बेहतर महसूस करें। यही उम्मीद होगी – मोरबी त्रासदी में करीब 200 लोगों की मौत की खबर है।”
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીની અધ્યક્ષતામાં ગાંધીનગર રાજભવન ખાતે ઉચ્ચસ્તરીય બેઠક યોજાઈ હતી. મોરબીની દુર્ઘટનામાં મૃત્યુ પામેલ દિવંગતોના શોકમાં આગામી તારીખ 2 નવેમ્બરે ગુજરાતમાં રાજયવ્યાપી શોક પાળવાનો નિર્ણય આ બેઠકમાં લેવામાં આવ્યો છે.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 31, 2022
2 नवंबर को राजकीय शोक
पुल हादसे के बाद राज्य में 2 नवंबर को राजकीय शोक का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में गांधीनगर में राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
2 નવેમ્બરે રાજ્યમાં સરકારી ઇમારતો પર રાષ્ટ્રધ્વજ અડધી કાઠીએ રાખવામાં આવશે તેમજ કોઈ સરકારી જાહેર સમારંભો, સત્કાર સમારોહ કે મનોરંજન કાર્યક્રમો યોજાશે નહીં.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 31, 2022
इस बैठक में मोरबी पुल हादसे में मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया। राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह / मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।”