दिल्ली की जेलों में एक बार फिर कोरोना ने जबरदस्त एंट्री कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली की विभिन्न जेलों में भी कोरोना ने अपना विभीत्स रूप दिखा दिया। दिल्ली की विभिन्न जेलों में कोरोना से 21 कैदी संक्रमित पाए गए।
दिल्ली की जेलों में कोरोना का ‘महाविस्फोट’
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब दिल्ली की जेलों में एक बार फिर कोरोना ने जबरदस्त एंट्री कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली की विभिन्न जेलों में भी कोरोना ने अपना विभीत्स रूप दिखा दिया। दिल्ली की विभिन्न जेलों में कोरोना से 21 कैदी संक्रमित पाए गए। इस दौरान 28 जेल कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
तिहाड़ जेल के 16 कैदी कोरोना संक्रमित मिले
दिल्ली में अलग-अलग जेलों में 21 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 16 कैदी तिहाड़ में और पांच कैदी मंडोली जेल के हैं। वहीं 28 जेल कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 21 जेल कर्मी तिहाड़ में, पांच कर्मी रोहिणी जेल और दो कर्मी मंडोली जेल के संक्रमित मिले हैं। इन लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
ओमिक्रॉन और कोरोना का डबल अटैक
बता दें कि दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ रही है। ओमिक्रॉन और कोरोना के डबल अटैक से दिल्ली एक बार फिर सहमी हुई है। सरकार की ओर से दिल्ली में बंदिशें भी बढ़ा दी गई हैं। लेकिन उसके बाद भी संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।