featured देश हेल्थ

एम्स का दावा – निपाह वायरस से बचना है तो धोकर खाएं फल

कोरोना

कोरोना के बाद अब निपाह वायरस ने स्वास्थ विभाग के साथ देश की चितांए बढ़ा दी हैं। निपाह वायरस के मामले अब लगातार बढ़ते जा रहें हैं। ऐसे में अब एम्स की स्टडी में एक नया दावा सामने आया है।

केरल में लगातार बढ़ रहे मामले

केरल में 251 व्यक्तियों में निपाह वायरस पाया गया है। हालांकि इस वायरस से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय लड़के के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है। जिनमें से 11 लोगों में लक्षण नजर आए हैं।

यह भी पढ़े

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने खत्म किया 50 साल का सूखा, इंग्लैंड में किया कमाल

 

एम्स का दावा

एम्स की स्टडी में यह दावा किया गया है कि फ्रूट बैट्स के चलते यह वायरस फैल सकता है। उन्होंने कहा कि ‘फ्रूट बैट्स निपाह वायरस फैलाते हैं। वह ट्रांसमिशन का मुख्य कारण है। फ्रूट बैट्स एक खास क्षेत्र में रहते हैं।

 

निपाह वायरस

 

अगर वे एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो जाहिर सी बात है वायरस फैलेगा। हमारे पास इस बीमारी का अभी कोई विशेष इलाज नहीं है। डॉक्टरों की माने तो हमें यह समझना होगा कि यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। इसकी मृत्युदर अधिक है।

इम्युनिटी बूस्टर के दाम हो रहे बूस्ट, जानिए क्‍या बोले लखनऊवासी
बिना धुले फल खाना खतरनाक !

डॉक्टरों की माने तो गिरे हुए फलों को खाना, वह भी बिना धोए खाना, एक बहुत ही खतरनाक आदत है। यहीं से वायरस जानवर से इंसान के भीतर प्रवेश कर सकता है। इसलिए फल खाने से पहले उन्हें जरूर धो लें ताकि इस वायरस से बचा जा सके।

Related posts

घने कोहरे के कारण श्रीनगर की सभी उड़ानें रद्द

shipra saxena

मंत्री ने किया नलकूप निर्माण कार्यों का लोकार्पण

Rani Naqvi

खूब सुर्खियां बटोर रहा है रेगिस्तान के बीच बना ये सोलर पार्क

Rani Naqvi