मंगलवार को देश में 4435 मामले मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे 6 महीने पहले 28 सितंबर को 4271 मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़े
दिल्ली में 521 मामले सामने आए हैं। यहां 7 महीने के बाद एक दिन में 500 से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले 27 अगस्त को 573 मामले मिले थे। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की अभी तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 23,091 हो गई है। कल यानी मंगलवार को एक्टिव केस 21,179 थे।