featured देश

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत

Fp2y8kLaAAIx1 g डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ 4 दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं। वे 26 फरवरी से 2 मार्च तक भारत यात्रा पर हैं।

ये भी पढे़ं :-

Delhi Liquor Case: सीबीआई के सामने पेश होंगें मनीष सिसोदिया, ‘आप’ के प्रदर्शन की आशंका

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
अपनी यात्रा के दौरान डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा कि द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी 4 दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं। यह दो दशकों में डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगा।

डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है। इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।

Related posts

भारत में कोरोना बीते 24 घंटे में सामने आए 42618 मामले, 330 की हुई मौत

Nitin Gupta

EXCLUSIVE: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया इस्तीफा देने का कारण, कहा- ये फैसला प्रदेश की तस्वीर बनाएगा

Saurabh

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्बेट परिचय केंद्र का किया लोकार्पण

Samar Khan