राजधानी दिल्ली के द्वारका में वक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है ।
यह भी पढ़े
बिहार में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी, छपरा में 7 लोगों ने तोड़ा दम
दिल्ली पुलिस के अनुसार द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो युवक शामिल थे। ये आरोपी बाइक पर सवार थे। वहीं पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने दो लोगों पर शक जताया है।
यहां देखें वीडियो
दिल्ली में स्कूली छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती @JagranNews pic.twitter.com/sYOt4aOicv
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 14, 2022
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने छात्रा पर एसिट अटैक मामले का संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?”
यहां देखें ट्वीट
द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 14, 2022
फ़िलहाल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अभी उसकी हालत स्थिर है।