featured देश

Congress President Election: आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन की आखिरी तारीख

congress flags pti 1642875829 1 Congress President Election: आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन की आखिरी तारीख

Congress President Election: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कई दिनों से चल रही गहमागहमी के बाद आज दावेदारों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, जानें आज का कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन की आखिरी तारीख है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने आज आखिरी दिन नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन; रेस में थरूर समेत ये 6  नेता | TV9 Bharatvarsh

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ही पार्टी अध्यक्ष का चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था। राजस्थान के सियासी बवाल से पहले गहलोत को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था मगर अब वे अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो चुके हैं। वहीं, संभावना यह भी बनी हुई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल कर इस दौड़ में भाग ले सकते हैं। खड़गे को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है। इनका नाम काफी समय से चर्चा में चल रहा है।

Congress president nomination: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन का आज  आखिरी दिन, दिग्विजय-थरूर समेत इन नामों की चर्चा - Congress president  nomination last day sonia gandhi ...

नामाकंन करने का समय
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार तक दाखिल किए जाएंगे। आज नामांकन का आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह सुबह 11 बजे और शशि थरूर 12:15 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है।

Interesting battle to become Congress President Tharoor-Digvijay to file  nomination today G-23 meeting too - India Hindi News - कौन बनेगा कांग्रेस  अध्यक्ष? थरूर-दिग्विजय आज करेंगे नामांकन, G-23 के ...

दोपहर बाद तस्वीर साफ होने के संकेत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी भी दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं और माना जा रहा है कि आज दिन भर कांग्रेस में गतिविधियां काफी तेज रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है और माना जा रहा है कि दोपहर बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अपने रुख का संकेत दे सकती हैं।

Related posts

जम्मू के कंगन इलाके में हथियार बरामद, मौके से भागे आतंकी

shipra saxena

लालू यादव की सजा पर बीजेपा का तंज, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

rituraj

राजस्थान: राज्यपाल को लगा कोरोना टीका, कल CM अशोक गहलोत की बारी

Saurabh