India Corona Case: देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर एक दिन में 20 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20,408 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 54 लोगों की इससे मौत हुई है।
ये भी पढ़ें :-
Uttarakhand News: महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड में बीजेपी नए अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने की घोषणा
देश में 1 लाख 43 हजार से अधिक एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 29,498 नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 384 तक पहुंच चुकी है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 5.05 प्रतिशत है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.92 प्रतिशत है।
➡️ Over 87.48 Cr COVID Tests conducted so far.
➡️ Weekly Positivity Rate currently at 4.92%.
➡️ Daily Positivity Rate stands at 5.05%. pic.twitter.com/sz6Yuah767
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 30, 2022
वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,00,138 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से मरने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 5,26,312 हो गई है।
#AmritMahotsav#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 203.94 Cr (2,03,94,33,480).
➡️ Over 3.89 Cr 1st dose vaccines administered for age group 12-14 years.https://t.co/o3sP09YOR9 pic.twitter.com/YMWg7IysI3
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 30, 2022
203.94 करोड़ लोगों को लगी कोरोना डोज
देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 203.94 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। देश में अब तक 2,03,94,33,480 लोगों को कोरोना डोज लग चुकी है।