Breaking News featured देश

नायडू ने जीएसटी को बताया देश की अर्थव्यवस्था के लिए अहम फैसला

venkaiah naidu

नई दिल्ली। जीएसटी लागू होने के कारण देश की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट के बाद से ही केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। खासतौर से कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। इन्ही हमलों का जवाब देने के लिए अपने पद की गरीमा को भूलते हुए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने सरकार का बचाव किया।

उपराष्ट्रपति ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों से जो अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है वह अल्पकालिक है और आने वाले दिनों में इससे देश में सकारात्मक प्रभाव आएगा। उपराष्ट्रपति ने ये बात भारतीय रेलवे और मैट्रों में प्रौद्योगिकी उन्नयन पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर अर्थव्यवस्था में आई गिरावट अल्कालिक है और आने समय में इसके दूरगामी परीणाम सामने आएंगे।

venkaiah naidu

नायडू ने भारत को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख के बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि जीएसटी के कारण भारत में अभी गिरावट आ रही है,लेकिन आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी होगी।  उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि इलेक्ट्रानिक उत्पादों की निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों का भी कहना है कि उनके उत्पादों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। नायडु ने कहा कि दुनिया की नजर इस समय भारत की तरफ है और वे भारत में निवेश करने के बारे में सोच रहे है। भारत निवेशकों का पसंदीदा स्थल बन चुका है।

रेलवे के विकास के बारे में चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए विकास कि गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। सुरक्षा, कौशल और गति में नई प्रौद्योगिकी के जरीए ही रेलवे में सुधार लाया जा सकता है।

Related posts

श्रीलंका में मृतकों की संख्या हुई लगभग 300, कोलंबों एयरपोर्ट के पास 6 फिट का पाइप बंब बरामद

bharatkhabar

18 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, राहुकाल का समय

Nitin Gupta

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार बने नये चुनाव आयुक्त, जानिए कौन हैं?

Rozy Ali