featured धर्म

राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मना रहे मुस्लिम..

ayodhya muslim 1 राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मना रहे मुस्लिम..

भगवान राम को एक लंबे वक्त के बाद अपना घर मिलने जा रहा है। जिसका जश्न अयोध्या सहित पूरे देश में देखने को मिल रहा है। 5 अगस्त को राम जन्मभूमि का पूजन किया जाएगा और पीएम मोदी के हाथ से राम मंदिर की नींव रखी जाएगी। इस बीच सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि, मुस्लिम राम मंदिर पर क्या सोच रहे हैं। इन्हीं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ayodhya babri राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मना रहे मुस्लिम..
अयोध्या के मुस्लिम समाज के लोग काफी खुश दिख रहे है। करीब 8 हजार की आबादी वाले इस शहर के कई मुस्लिम परिवारों के बायन सामने आ रहे हैं। जिसमें वो भगवान राम के मंदिर को लेकर काफी खुश दिख रहे हैं। अयोध्या के मुस्लिमों का कहना है कि, मंदिर-मस्जिद की राजनीति को लेकर जो कटुता दोनों कौमों के बीच पनप रही थी वह खाई भी समय के साथ पट जाएगी।मुस्लिम समुदाय के लोगो का कहना है कि आंदोलन को लेकर यहा लगने वाले कर्फ्यू और पुलिस की छावनी से मुक्ति मिलेगी। जिसने हमारे रोजगार को बहुत नुकसान पहुंचाया।

मस्जिद शाह आलम गिरी के इमाम हाजी एखलाक का कहना है कि मंइिर मस्जिद के विवाद को अलग रख कर अब यहां का मुस्लिम समाज सोच रहा है। अब आगे का भविष्य देखना है जो जाहिर है कि बेहतरी की ओर है। अयोध्या में मंदिरो और धार्मिक अनुष्ठानो से जुड़े छोटे रोजगार करने वालो की संख्या ज्यादा है। जिसमें लोगों को अब ज्यादा काम मिलेगा। जो लोग बाहर रोजगार की तलाश में जाते थे उनको यही रोजगार के अवसर मिलेगे।

https://www.bharatkhabar.com/bhagwan-ram-is-in-heart-of-jammu-peoples/
मुस्लिम समाज अयोध्या के राम मंदिर को विकास के तौर पर देख रहा है। अयोध्या ने पिछले कुछ सालों मे राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर इतना खीन देखा है कि, अयोध्या में रहने वाला हर इंसान अब शांति से मंदिर की स्थापना चाहता है। और इस विवाद को खत्म करके विकास चाहता है। यही कारण है कि, जैसे ही अयोध्या राम जन्म भूमि पूजन के लिए सजी वैसे ही लोगों ने जश्न मानना शुरू कर दिया।

Related posts

Weather Today: देश में कई राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

Rahul

ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके: कोविंद

bharatkhabar

लव जिहाद को लेकर योगी सरकार ने अपनाया कड़ा रुख, कानून का उल्लंघन करने पर होगी भारी जुर्माने के साथ 10 साल की सजा

Trinath Mishra