खेल featured

पुणे को एक रन से हराकर मुंबई बनी IPL 10 की बाहुबली टीम

िपिुरस पुणे को एक रन से हराकर मुंबई बनी IPL 10 की बाहुबली टीम

नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 10 के फाइनल में मुंबई और पुणे के बीच का मुकाबला शानदार ही नहीं बल्कि चौकाने वाला भी रहा। मैच इतना रोचक था कि हर कोई आखिर तक असमंजस में रहा कि मैंच जाएगा किसके हिस्से में मैच के शुरूआत में पुणे के हिस्से में था लेकिन पासा ऐसा पलटा कि आखिर में बाजी मुंबई मार ले गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई ने पुणे को सिर्फ एक रन से हराया और तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास भी रचा। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम तीसरी बार चैंपियन बनी है। मुंबई को ये गौरव रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल हुआ। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन रोहित शर्मा के निर्णय पर तब सवाल उठने लगे जब मुंबई ने पहले पांच ओवर में सिर्फ 16 रन पर दो विकेट खो दिए।

िपिुरस पुणे को एक रन से हराकर मुंबई बनी IPL 10 की बाहुबली टीम

 

16 रन लेकर रोहित ने हटाया था दबाव

पहले पांच ओवर में पुणे के गेंदबाज़ मुंबई के बल्लेबाज़ों के ऊपर पूरी तरह हावी हो गए थे। लेकिन छठे ओवर में मुंबई को 16 रन मिले। इस ओवर में रोहित शर्मा ने चार चौके लगाए। इन चार चौके साथ के साथ मुंबई के ऊपर जो दवाब था वह हट गया। लेकिन जल्द ही अम्बाती रायडू सिर्फ 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। रायडू के बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक मैदान में नहीं टिक पाए। 11वें ओवर में रोहित शर्मा छक्का मारने की कोशिश में एडम ज़म्पा को अपने विकेट दे बैठे। रोहित शर्मा के बाद कीरोन पोलार्ड लंबा शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट ज़म्पा को दे बैठे।

आखिर के तीन ओवर में की थी मुंबई ने वापसी

11 ओवर के बाद मुंबई ने पांच विकेट पर सिर्फ 65 रन बनाए थे। सभी बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या पिच पर आए तो सभी को दोनों भाईयों से काफी उम्मीद थी लेकिन सबकी उम्मीद धरी की धरी रह गई मुंबई का स्कोर उस वक्त 78 रन था जब हार्दिक पांड्या आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियन 100 आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 92 रन था। 18वें ओवर में 13 रन, 19वें में दस और आखिरी ओवर में 14 रन आए। इस तरह मुंबई का स्कोर 129 तक पहुंच गया।

पोलार्ड ने लिया था शानदार कैच

पुणे की शुरुआत अच्छी रही 11 ओवर के बाद पुणे का स्कोर सिर्फ एक विकेट पर 65 रन था। हाथ में विकेट होने के वजह से उम्मीद की जा रही थी कि पुणे आराम से यह मैच जीत जाएगा। खुद कप्तान स्टीवन स्मिथ और अजिंक्ये रहाणे पिच पर मौजूद थे। 12वें ओवर में गेंदबाज़ी करने के लिए मिचेल जॉनसन आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रहाणे ने छक्का मारना चाहा और गेंद हवा में चली गई। लांग ऑन में खड़े कीरोन पोलार्ड ने आगे के तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा और रहाणे 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

धोनाी के आउट होते ही पुणे पर बढ़ा था दबाव

रहाणे के आउट हो जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। कप्तान स्मिथ और धोनी विकेट बचाते हुए धीरे-धीरे पारी को आगे ले गए। 15 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन था। जब धोनी और स्मिथ पिच पर थे तो उम्मीद की जा रही थी कि पुणे मैच को जीत लेगी। मुंबई के तरफ से गेंदबाज़ी करने के लिए क्रुणाल पांड्या आए। इस ओवर में धोनी ने एक चौका मारा तो स्मिथ एक शानदार छक्का। 17वां ओवर करने के लिए जसप्रीत बुमराह आए। बुमराह ने इस ओवर में धोनी को आउट करते हुए सिर्फ तीन रन दिए। बुमराह के बाद आए मलिंगा ने 7 रन दिए। अब आखिरी दो ओवर में जितने के लिए 23 रन की जरुरत थी।

मिचेल की गेंद ने बनाया मुंबई को चैंपियन

19वें ओवर में स्मिथ ने छक्का लगाया और पुणे को मैच में वापस ले आए। अब आखिरी ओवर में 11 रन की जरुरत थी और गेंदबाज़ी करने के लिए मिचेल जॉनसन आए। ओवर की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौंका लगाया। दूसरी गेंद पर तिवारी ने छक्का लगाने की कोशिश में पोलार्ड को कैच दे दिया। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने ज़ोरदार शॉट मारा लेकिन बाउंड्री लाइन पर मौजूद अम्बाती रायडू ने एक अच्छा कैच पकड़ा। स्मिथ 50 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाकर आउट हुए।

अब आखिर दो गेंदों में जीतने के लिए छह रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर डेनियल क्रिस्टियन ने दो रन लिए। अखिर गेंद पर क्रिस्टियन ने एक ज़ोरदार शॉट लगाया, गेंद बाउंड्री लाइन पर पहुंची लेकिन सिर्फ दो रन मिले और मुंबई ने इस मैच को एक रन से जीत लिया।

Related posts

bharatkhabar

Breaking News

हिंदू धर्म परिवर्तन नहीं कराते इसलिए घट रही है उनकी आबादीः किरण रिजिजू

Rahul srivastava