शख्सियत लाइफस्टाइल

बर्थडे स्पेशल-कैसी हैं मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल जाने

03 12 बर्थडे स्पेशल-कैसी हैं मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल जाने

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मुकेश अंबानी को लोग जानते हैं। आज मुकेश अंबानी अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन मुकेश अंबानी को जन्मदिन मनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्त्यिों की सूचि में सबसे ऊपर शुमार किए जाते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति की लाइफ स्टाइल कैसी होती हैं। क्या वो किसी आम इंसान की तरह चीजें करता हैं या नहीं कैसे रहता हैं क्या खाता हैं…सब कुछ आज हम आपकों मुकेश अंबानी के बर्थडे के दिन आपको बताने वाले हैं।

03 12 बर्थडे स्पेशल-कैसी हैं मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल जाने

मुकेश अंबानी कहने का तो सबसे रईस हैं और पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखते हैं लेकिन आपके यें जानकर काफी हैरानी होगी कि उनका लाइफस्टाइल दूसरें रईसों जैसा बिल्कुल भी नहीं हैं कहने को तो मुकेश काफी अमीर हैं पर वो कभी यें नहीं दिखाते हैं कि वो अमीर हैं यहां तक की बाकी लोगों की तरह मुकेश अंबानी को अपना जन्‍मदिन मनाना भी पसंद नहीं है लेकिन एक बार उन्‍हें मजबूरी में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा था।

मुकेश अंबानी का जन्‍म
भारतीय व्‍यापार जगत के चुंबक कहे जाने वाले मुकेश अंबानी 19 अप्रैल 1957 को पैदा हुए थे। मुकेश अंबानी आज “भारत के सबसे अमीर आदमी” है। उनके परिवार में पत्‍नी नीता अंबानी, दो बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी, एक बेटी ईशा अंबानी हैं। मुकेश अंबानी इतने बिजी शेड्यूल में भी अपने परिवार को बहुत महत्‍व देते हैं। बेटे आकाश अंबानी ने हाल में ही श्लोका मेहता से सगाई की है।

सबसे महंगा घर एंटीलिया
मुकेश अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा घर हैं मुंबई में अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है। इस गगनचुंबी इमारत में हेल्‍थ क्‍लब, मूवी हाउस जैसी सभी चीजें उपलब्‍ध हैं। यहां बने गैराज में करीब 168 कारें हैं। इसके अलावा यहां पर करीब 600 लोगों का स्‍टाफ भी है।

बर्थडे मनाना पसंद नहीं
मुकेश अंबानी को अपना बर्थडे मनाना पसंद नहीं है। सिर्फ उन्होंने अपना 50वां बर्थडे ही मनाया था। नीता अंबानी को उन्होंने बर्थडे के अवसर पर करीब 6.2 करोड़ डॉलर की जेट गिफ्ट में दिया था।

पिता को मानते हैं आदर्श
मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ बिजनेस में काफी मेहनत की है। वह अपने पिता धीरूभाई अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं मुकेश अंबानी का बड़ा बेटा आकाश भी उनकी मदद के लिए आगे बढ़ रहा है। मुकेश अंबानी के भाषण में अक्सर कोट्स सुनने को मिलते है। असल में वह कोट्स उनके पिता के होते हैं। मुकेश ने कई बार यह बातें सार्वजानिक तौर पर भी बताई है कि वह अपने पिता से सीखी बातों पर चलते हैं।
मुकेश अंबानी के पिता धीरु भाई अंबानी भी देश के सबसे अमीर व्यक्तिों में शुमार किए जाते थे और उनकी कहानी से लोग आज भी प्रेरणा लेते है।

Related posts

सावधान! शोरगुल डाल सकता है आपके दिमागी कार्यो पर असर

shipra saxena

घर पर ऐसा करने से बचें…रुठ सकती है लक्ष्मी

shipra saxena

ये टिप्स कर आप पा सकते हैं पतली कमर और 0 फीगर, जानिए: कैसे

Rani Naqvi