featured खेल देश

खराब फॉर्म में चल रहे हैं एम एस धोनी, हांगकांग के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके धोनी

dhoni खराब फॉर्म में चल रहे हैं एम एस धोनी, हांगकांग के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके धोनी

नई दिल्ली: बल्ले से खराब फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर एम एस धोनी एशिया कप के पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 3 गेंद ही खेल सके. धोनी ने ऑफ स्पिनर एहसान खान को विकेट दिया, जिनकी बाहर जाती गेंद को धोनी ने छेड़ने की कोशिश की और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. एम एस धोनी को आउट करने के बाद ऑफ स्पिनर एहसान खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने धोनी को आउट करने के बाद पिच को चूमा.

dhoni खराब फॉर्म में चल रहे हैं एम एस धोनी, हांगकांग के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके धोनी

धोनी वनडे में 9वीं बार शून्य पर आउट हुए

आपको बता दें एम एस धोनी वनडे में 9वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. वहीं धोनी ने 2 साल बाद वनडे मैच में खाता नहीं खोला है. इससे पहले धोनी ऑस्ट्रेलिया में साल 2016 में शून्य पर पैवेलियन लौटे थे. धोनी श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ 2-2 बार शून्य पर आउट हुए हैं. एम एस धोनी के शून्य पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है. इंग्लैंड में भी धोनी की धीमी पारी पर हूटिंग हुई थी.

धोनी का बेहद खराब स्ट्राइक रेट

एमएस धोनी ने साल 2018 में महज 70.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. एक कैलेंडर ईयर में ये उनका सबसे खराब प्रदर्शन है. यही नहीं धोनी 17.50 गेंदों में चौका लगा रहे हैं जो कि उनके करियर का सबसे खराब औसत है. इस साल साउथ अफ्रीका दौरे पर धोनी ने महज 69 रन बनाए. 4 पारियों में धोनी का स्ट्राइक रेट 81.17 था. इंग्लैंड में उन्होंने दो वनडे पारियों में बल्लेबाजी और उनका स्ट्राइक रेट 63.20 रहा. इंग्लैंड में धोनी को चौके-छक्के लगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी.

Related posts

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम पर नई पार्टी बनाने का ऐलान

Rahul

पौराणिक वाद्य यंत्र धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर, जाने क्यों खो रही वाद्य यंत्र ढोल ,मसक, रणसिंगां

Rani Naqvi

चुनाव हारने के बाद से तेजस्वी हैं लापता, नेताओं ने कहा शायद क्रिकेट देखने गए हों

bharatkhabar