featured मध्यप्रदेश

नदी में बस गिरने से 3 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

mp 8 1683610253 नदी में बस गिरने से 3 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

 

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह 8.40 बजे एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 22 यात्रियों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े

9 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

 

इसमें 3 बच्चे और 6 महिलाएं हैं। खरगोन के एसपी धरम वीर सिंह ने बताया कि 24 लोग घायल हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी।

mp 7 1683610195 नदी में बस गिरने से 3 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत mp 8 1683610253 नदी में बस गिरने से 3 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हमने बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपने संसाधनों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

 

whatsapp image 2023 05 09 at 104724 am 1 1683611014 नदी में बस गिरने से 3 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत

मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है, लेकिन 22 यात्रियों की मौत हो गई। रेस्क्यू जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

Related posts

उपचुनाव में मिली हार पर शिवसेना ने कसा तंज,फिल्म 2019 में पूरी होगी

Breaking News

छत्तीसगढ़ : भाजपा को समर्थन के सवाल पर जोगी-माया के अलग-अलग दावे

mahesh yadav

कश्मीर घाटी में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा रोकी गई

bharatkhabar