featured देश भारत खबर विशेष

Video: श्रीनगर की मशहूर डल झील में तिरंगा रैली

dal jheel Video: श्रीनगर की मशहूर डल झील में तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न देशभर में जोरशोर से मनाया जा रहा है। वहीं श्री नगर की डल झील में भी तिरंगा लहरा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डल झील में तिरंगा बोट रैली निकाली गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद तिरंगा लहराते नजर आए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डल झील में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा शिकारा रैली आयोजित की गई। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। शिकारा रैली को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, पुलवामा पुलिस ने भी जिले में तिरंगा रैली निकाली।

बता दें कि जम्मू जिले में तीन लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई है और प्रशासन देश की आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर आयोजित अभियान के लिए तैयार है। जम्मू के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जिले के सभी स्कूलों को शामिल करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक ऑफिशल पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपने फोटो अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।

Related posts

अब नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, लॉन्च हो गया सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर

Aditya Mishra

किसी ने स्मार्टफोन के लिए कुछ नहीं कियाः अखिलेश यादव

kumari ashu

आरक्षण का अर्थ समाज के सभी वर्गो का विकास : पासवान

Breaking News