फतेहपुर: फतेहपुर में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला आया है, जहां खेल-खेल में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे का पैंट उतारा तो दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कौडवारा अलादादपुर गांव में रहने वाले परिजनों ने पुलिस को बताया कि, 13 वर्षीय नाबालिग ने उनके छह वर्षीय पोते के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना उस समय हुई जब उनका पोता और आरोपी एक साथ थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर चला गया। मामले पर पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि, किया घटना करीब 15 दिन पुरानी है। मामले पर मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ताल की जा रही है।
ग्रामीणों के सामने किया था सुलहनामा
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष के नाबालिग बच्चे आपस में रोज ही कोई न कोई खेल खेला करते थे। इसी दौरान यह घटना हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले पर आपसी सुलहनामा लिख दिया। साथ ही दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई न करने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन इस बीच अचानक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसपर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
जेल नहीं जाएगा आरोपी
पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हो गया है, लेकिन आरोपी गिरफ्तार होने के बाद जेल नहीं जाएगा। क्योंकि आरोपी नाबालिग है और ऐसे में उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। जो बाल अपचारी होते हैं, उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाता है। साथ ही पुलिस जब आरोपी को अपने संरक्षण में लेती है तब उसे वर्दी में नहीं बल्कि सादी वेशभूषा में होना चाहिए। इसी तरह आरोपी को अपने संरक्षण में लेने के बाद सीधे उसे बाल सुधार गृह भेजा जाता है।