Breaking News यूपी

मंत्री व महापौर ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बांटे भोजन

WhatsApp Image 2021 05 27 at 7.16.04 PM मंत्री व महापौर ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बांटे भोजन

लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’, महापौर संयुक्ता भाटिया ने कम्यनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त अजय द्विवेदी भी मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा जोन-1 में कल्याण मंडप जियामऊ, जोन-4 में एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र विराट खंड गोमती नगर, जोन-6 में घंटाघर, कार्यालय चौक और जोन-7 में आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में कम्यनिटी किचन स्थापित किए गए हैं।

कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर जरूरमंदों को भोजन भी वितरित किया गया। इस दौरान मंत्री औ महापौर ने कम्युनिटी किचन नोडल अधिकारियों से किचन संचालन के संबंध में पूछताछ भी की। किचन में बने रहे फूड पैकेट के बारे में भी जानकारी ली। इन सभी किचन में सफाई का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री और महापौर ने जोन-6 घंटाघर स्थित कार्यालय पर बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंदों को सूखा राशन व भोजन के तैयार पैकेट का वितरण भी किए। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता हो तो वह नगर निगम लखनऊ के कंट्रोल रूम नं. 6389300138 पर सम्पर्क कर सकता है। कंट्रोल रूम में अनुरोध दर्ज होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

WhatsApp Image 2021 05 27 at 7.16.03 PM मंत्री व महापौर ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बांटे भोजन

यहां संचालित हो रहे हैं कम्युनिटी किचन
  • जोन 1 –  कल्याण मंडप, जियामऊ
  • जोन 2- सामुदायिक केंद्र, मालवीय नगर, केशव कल्याण मंडप
  • जोन 3 – लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास
  • जोन 4 – एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर
  • जोन 5 – रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग
  • जोन 6 – घंटाघर जोन-6 कार्यालय, चौक
  • जोन 7 – आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर
  • जोन 8 – नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग

WhatsApp Image 2021 05 27 at 7.16.03 PM 1 मंत्री व महापौर ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बांटे भोजन

यहां वितरित किए फूड पैकेट

इस दौरान अमीनाबाद, चारबाग रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, सुभाष मार्ग किराना मंडी, रकाबगंज, विवेकानंद अस्पताल, देवकी अस्पताल, हाईवे अस्पताल, आईकॉन अस्पताल, महात्मा गाँधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट, चंदन अस्पताल, विजयंतखंड, कैम्पवेल रोड हज्जी टोला, बालागंज चौराहा, दुबग्गा चौराहा, संतोषी माता मंदिर ढाल चौक, हुसैनाबाद नगर अभियंता कार्यालय के बाहर, पावर हॉउस चौराहा विकास नगर, सुगामऊ प्राथमिक हेल्थ सेन्टर, जगरानी हॉस्पिटल, कमता बस अड्डा, कुकरैल बंधे, सुषमा हॉस्पिटल, अरविन्दो पार्क, सेक्टर-14 इन्दिरा नगर, मुंशीपुलिया, सीएचसी इन्दिरा नगर, खुर्रम नगर चौराहा, विकास नगर, डेंटल अस्पताल, सेक्टर-2 वृंदावन कालोनी और आशी अस्पताल, वृंदावन कालोनी में फूड पैकेट बांटे गए।

इन अस्पतालों में तीमारदारों को कराया भोजन

कम्युनिटी किचन के अंतर्गत गुरुवार को राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, विभूति खंड, गोमती नगर, अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल, अवध शिल्प ग्राम, एच.ए.एल.यू.पी. कोविड अस्पताल, लोकबंधु कोविड अस्पताल, बलरामपुर कोविड अस्पताल, संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल, सी.एस.सी. मल्हौर रोड, सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज में मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया।

Related posts

अमित शाह ने भरी त्रिपुरा में हुंकार, वामपंथियों को राज्य की सत्ता से उखाड फेंके

Vijay Shrer

जेल से बाहर आएगा राम-रहीम, हरियाणा सरकार ने कहा आचारण अच्छा है इसलिए ‘मौका’

bharatkhabar

भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी

bharatkhabar