देश

एमसीडी चुनाव : नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल के निवास पर प्रदर्शन

delhi 2 एमसीडी चुनाव : नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल के निवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में टिकट न मिलने की आशंका को लेकर कांग्रेस युवा मोर्चा ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली महिला कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ताओं ने भी टिकट बंटने में भेदभाव की आशंका व्यक्त करते हुए राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस में नेताओं के बीवी-बच्चों एवं रिश्तेदारों को टिकट दिया जा रहा है और आम कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

delhi 2 एमसीडी चुनाव : नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल के निवास पर प्रदर्शन

अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनकर राहुल गांधी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि ‘आपकी बात मैंने सुन ली, ये जो एमसीडी में बीवी बच्चों को टिकट दिया जा रहा है मैं इस पर एक्शन लेता हूं और ‘दिल्ली नगर निगम चुनाव में किसी नेता की बीवी और बच्चों को टिकट नहीं मिलेगा। अगर इस तरह कहीं देखा गया तो जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।‘

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर आरोप लगाया कि वे कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रहे हैं। कांग्रेस में भी कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में टिकटों के लिए आवेदन किए हैं। इसे लेकर आए दिन कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी नेतृत्व की ओर से सूची जारी नहीं हुई है। पहले से विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

Related posts

स्मृति : आरएसएस ने जो किया वो गांधी परिवार की पुश्तों ने नहीं किया

shipra saxena

महबूबा मुफ्ती ने लगाया अवैध तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप, बीजेपी पर साधा निशाना,

Trinath Mishra

Giriraj Singh Attacks Rahul Gandhi: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानिए वजह

Rahul