मुथरा। शुक्रवार को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। उनके साथ उनका काफिला भी था। लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक ही उनके काफिले में से एक गाड़ी पंचर हो गई। पंचार होने के कारण गाड़ी का टायर अचानक फट गया। हादसे के कारण उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई।
आपस में गाड़ी टकराने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आस पास के लोगों ने आरएसएस प्रमुख के काफिले की मदद की। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई हैं। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और मोहन भागवत भी हादसे में सुरक्षित हैं। वही पुलिस के पहुंचने के बाद मोहन भागवत को दूसरी गाड़ी में आगे के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा मथुरा के सुरीर के करीब हुआ है।