Breaking News यूपी

साइकिल यात्रा में दिखा जनसैलाब, जनेश्वर मिश्र पार्क तक यात्रा

साइकिल यात्रा में दिखा जनसैलाब, जनेश्वर मिश्र पार्क तक यात्रा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपने नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। सपा कार्यालय से शुरू होकर यह लोहिया पथ होते हुए जनेश्वर मिश्र पर जाकर खत्म होनी है।

पार्क में पहले ही भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। मौके पर सपा नेता और कार्यकर्ता इंतजाम का जायजा लेते हुए भी दिखाई दिए। साइकिल यात्रा के समापन के बाद जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण अखिलेश यादव करेंगे। सपा एमएलसी उदय वीर सिंह मौके पर तैयरियों का जायज़ा ले रहे थे।

Screenshot 55 साइकिल यात्रा में दिखा जनसैलाब, जनेश्वर मिश्र पार्क तक यात्रा

उदय वीर सिंह ने भारत खबर से की खास बातचीत की, उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र सपा के संस्थापक थे, उनकी जयंती पर अखिलेश यादव खुद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे हैं।जनेश्वर मिश्र के बताए हुए रास्ते पर सपा का हर एक कार्यकर्ता काम करता है। यूपी को विकास की राह पर ले जाना और जनता को खुशहाल करना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि ये साइकिल यात्रा महत्वपूर्ण है।महंगाई, बेरोज़गारी, बदहाल कानून व्यवस्था से जनता को इस साइकिल यात्रा से रूबरू कराएंगे। आज जनता त्रस्त है, मुख्यमंत्री को जनता की पीड़ा सुनाई तक नहीं दे रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण ये यात्रा और ज्यादा मजबूत हुई है।

Related posts

जासूसी कांड में सपा सांसद का निजी सहायक गिरफ्तार

bharatkhabar

राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगाये यह आरोप

Aditya Gupta

देखें ईरा खान का रोमांटिक डांस, बॉयफ्रेंड से मस्ती करतीं दिखीं आमिर की बेटी

bharatkhabar